तस्करों ने नारकोटिक्स की गाड़ी को मारी टक्कर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के 3 अधिकारी घायल
जेके राजस्थान न्यूज |फलोदी| चित्तौड़गढ़ जिले के नारायणपुरा टोल प्लाजा पर तस्करों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक अधिकारी घायल हो गया, जबकि वाहन की टक्कर से दो अन्य अधिकारी भी घायल हो गए. मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर 345 किलो अफीम डोडाचूरा जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच को गोपनीय सूचना मिली कि गुजरात पासिंग कार में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ क्षेत्र से बड़ी मात्रा में अफीम डोडाचूरा बाड़मेर ले जाएंगे. इस पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लाईन नेशनल हाइवे स्थित नारायणपुरा टोल प्लाजा पहुंची और कार्रवाई की.
0 Comments
इस विषय से संबंधित अपने सुझाव और टिप्पणी अवश्य करें।