फलौदी में एक राखी लोकतंत्र के नाम सहित स्वीप कार्यक्रम...!
फलोदी, 21 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में आगामी निकाय चुनावों के लिए मतदाता जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय फलोदी में "एक राखी लोकतंत्र के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ने 60 नव मतदाताओं को प्रतीकात्मक रूप से लोकतंत्र की राखी बांधकर मतदान के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र के इस त्योहार में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
एसडीएम चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के विश्वास का पर्व है, उसी तरह लोकतंत्र की राखी मतदाता और संविधान के बीच विश्वास का प्रतीक है। हर एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होता है।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अजीत कुमार गोदारा, जिला स्वीप प्रकोष्ठ से प्रकाश चंद पालीवाल, कृष्ण कुमार थानवी, राधेश्याम सोनी, रामेश्वर विश्नोई, मनोज भाटी, अशोक सोनी, अशोक विश्नोई, सुखराम विश्नोई सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जिला स्वीप प्रकोष्ठ ने बताया कि निकाय चुनावों से पहले नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले भर में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
0 Comments
इस विषय से संबंधित अपने सुझाव और टिप्पणी अवश्य करें।