देर रात फलोदी शहर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

देर रात फलोदी शहर में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर

फलोदी में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार...


फलोदी | जेके राजस्थान न्यूज |
फलोदी शहर के जोधपुर चौराहा स्थित एनएच 11 ओवरब्रिज सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर रात में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया-पिकअप गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। जिससे बाइक सवार विरेंद्र सिंह (20) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर फलोदी पुलिस के एएसआई पदमाराम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार पिकअप ड्राइवर की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0 Comments