खींवसर तहसील के अनेक गांवों में बारिश और ओले गिरे, दर्जन गांवों में फसलें हुई तबाह...
एजेंसी | खींवसर | राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार सुबह से ही नागौर जिले के अनेक क्षेत्रों में मावठ बरसी। वहीं शाम को जिले के खींवसर उपखंड क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे रबी फसलें तबाह हो गईं। जानकारी के अनुसार खींवसर क्षेत्र के खटोड़ा, बिरलोका, पिपलिया, पांचला, नारवा सहित आसपास के गांवों में शाम के समय बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

0 Comments
इस विषय से संबंधित अपने सुझाव और टिप्पणी अवश्य करें।