फलोदी। लूणा गांव में बिजली की लगातार कटौती से परेशान किसानों ने मंगलवार को लूणा 33/11 केवी जीएसएस के बाहर धरना शुरू कर दिया।
चिमाणा सहायक अभियंता क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लूणा, चाखु, हनुमान सागर, नारायणपुरा, ऊदट, किशनपुरा और सुभाष नगर के किसान धरने में शामिल हुए।
किसानों का आरोप है कि पिछले 3 दिनों से गांवों में बिजली की आंख-मिचौली लगी हुई है। रात में भी फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या आ रही है, जिससे फसलों की सिंचाई ठप हो गई है।
धरने पर बैठे किसान जेपी देडु, राजू बिश्नोई, छैलुसिंह, धुड़ाराम सुथार, मोहनलाल नाई, रामू ढोली, भेराराम कस्वा और जसराज मांझु ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग कोई समाधान नहीं कर रहा है।
किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं होती और नियमित कटौती बंद नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
मांग: विद्युत विभाग तत्काल ट्रांसफार्मर, लाइन और फॉल्ट की समस्या ठीक करे और किसानों को समय पर बिजली उपलब्ध करवाए।
0 Comments
इस विषय से संबंधित अपने सुझाव और टिप्पणी अवश्य करें।